फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl student dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आने से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पानीपत पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भिजवा दिया। गांव कैमला निवासी लविशा शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह सुबह अपने भाई-बहन के साथ बस में सवार होकर स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद उसके भाई-और बहन घर लौट आए लेकिन लविशा नहीं पहुंची। भाई-बहनों ने बताया कि वह छुट्टी के बाद उनके साथ नहीं आई थी। कुछ समय बाद रेलवे स्टेशन से एक कर्मचारी ने लविशा के परिजनों को फोन पर उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना दी। जिसकी पहचान रेलवे कर्मचारियों ने छात्रा के बेग की कॉपी में लिखे मोबाइल नंबर से की। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और अपनी बेटी की शिनाख्त की। मामले की सूचना जीआरपी पुलिस पानीपत को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भिजवा दिया।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची लविशा
छात्रा के परिजनों के अनुसार लविशा हर रोज अपने भाई-बहन के साथ स्कूल बस में आती-जाती थी। लेकिन सोमवार को वह बस से घर नहीं लौटी। स्कूल प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
गंदे नाले पर पुलिया के ऊपर एक स्कूली छात्रा का शव बरामद किया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजकुमार, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed