{"_id":"64e522e9e2c51705860fa0c4","slug":"gift-of-multipurpose-auditorium-three-storey-pg-section-karnal-news-c-18-knl1031-202074-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बहुउद्देशीय सभागार, तीन मंजिला पीजी खंड की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बहुउद्देशीय सभागार, तीन मंजिला पीजी खंड की सौगात
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय के शाखा मैदान में जिले का दूसरा बहुउद्देशीय सभागार बनेगा। साथ ही महाविद्यालय में पीजी की कक्षाओं के लिए अलग से खंड होगा। वर्तमान में विज्ञान खंड के ऊपर दो मंजिलों में 10 नए कमरे बनाए जाएंगे। इन दोनों प्रोजेक्ट का मंगलवार को सांसद संजय भाटिया ने शिलान्यास किया। इस दौरान कॉलेज में और सुविधाएं बढ़वाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
विदित हो कि पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से दोनों प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से रुसा के तहत मिले 2.53 करोड़ रुपये की अनुदान राशि को खर्च किया जाएगा। शिलान्यास के बाद सांसद संजय भाटिया ने छात्राओं से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के किस्सों को छात्राओं के साथ साझा किया। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि पढ़ाई में कोई अच्छा हो वही अच्छी नौकरी पा सकता है या जीवन में सफल हो सकता है। कई बार खेलों से भी जीवन के रास्ते खुलते हैं। इसके कई उदाहरण भी उन्होंने दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज की अव्वल छात्राओं, एनसीसी कैडेट और एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को सम्मानित भी किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. निर्मल अत्री ने सांसद का स्वागत किया। वहीं प्रोफेसर अनिता जून ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, समाजसेवी आकाश भट्ट, प्रोफेसर चमनलाल, विनोद शर्मा और विवेक रंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
यह रहेंगी सुविधाएं
- बहुउद्देशीय सभागार : इसमें इंडोर होने वाले खेल जैसे बैडमिंटन, फुटबॉल, वालीबॉल, योग, टेनिस, टेबल टेनिस, खो-खो सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। सभागार में एक कार्यालय, एक चेंजिंग रूम, मंच, चार शौचालय और दिव्यांग विद्यार्थियों के दूसरे तल व मंच तक पहुंचने के लिए रैंप बनेगा। करीब 500 से ज्यादा कुर्सी लगाने के लिए ओपन स्पेस भी रहेगा।
विज्ञापन
- पीजी खंड : तीन मंजिला पीजी खंड में छात्राओं को 10 नए कमरे, फर्नीचर, कंप्यूटर लैब आदि की सुविधा मिलेगी।
शौचालय बनवाने के लिए बुलाए अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन की ओर से कॉलेज के विस्तार, सुंदरीकरण और समस्याओं को लेकर भी सांसद से चर्चा की गई। 10 नए शौचालय बनवाने की भी मांग रखी। इसके अलावा भवन के नवीनीकरण के लिए और पुराने कमरों की जगह नए कमरे बनवाने का भी प्रस्ताव सांसद के समक्ष रखा गया। सांसद ने नवीनीकरण और नए कमरों के लिए व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहीं शौचालय बनवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को मौक पर बुलाकर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।