फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ghoghardipur's playground is in bad shape, players are deprived of practice

Karnal News: घोघड़ीपुर का खेल मैदान बदहाल, खिलाड़ी अभ्यास से वंचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ghoghardipur's playground is in bad shape, players are deprived of practice
- ऊबड़-खाबड़ मैदान और उगी बड़ी-बड़ी घास, अब तक नहीं मिला कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घोघड़ीपुर गांव का खेल मैदान बदहाल है। इस कारण से यहां के खिलाड़ी रोजाना अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। खेल मैदान में बने ट्रैक पर घास उगी है, इस कारण से सेना या पुलिस की भर्ती के लिए भी दौड़ का अभ्यास न कर पाने से खिलाड़ियों में रोष है। यह वहीं गांव है जहां के 85 वर्ष के घोघड़ीपुर निवासी बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त धर्म सिंह 400 मीटर के बेहतरीन धावक हैं।
इस गांव के युवा सेना व पुलिस में भी कार्यरत हैं। गांव के युवा कुश्ती व कबड्डी का भी शौक रखते हैं लेकिन यहां के खेल मैदान में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। खेल मैदान का मुआयना करने पर पाया गया कि खेल परिसर के भवन में खिड़की, दरवाजे व रोशनदान टूटे हैं। खेल मैदान उबड़-खाबड़ है, जिस पर बड़ी-बड़ी घास उगी है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है वहीं शौचालय बदहाल है।
विज्ञापन

आलम यह है कि देखरेख के अभाव में यह मैदान दिन-प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है। भवन के चारों ओर का पेंट खराब है। हालांकि खेल मैदान की देखरेख के लिए खेल विभाग की ओर से एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई है। यहां खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए विभाग की ओर से किसी भी कोच की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने बाद भी विभाग की ओर से खेल मैदान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब इस खेल परिसर का निर्माण हुआ था तो दावा किया था कि यहां पर रोजाना अभ्यास से खिलाड़ियों का खेल स्तर बेहतर होगा। आज के दिन स्थिति यह है कि यहां पर खुले मैदान व ट्रैक में अभ्यास के लिए कोई खिलाड़ी नहीं आता। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल परिसर के भवन में पंचायत की ओर से जिम का सामान तो रखवाया गया है लेकिन अभ्यास करवाने के लिए प्रशिक्षक नहीं है।


वर्जन
घोघड़ीपुर में खेल नर्सरी शुरू की गई है, इसमें खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के लिए कोच की व्यवस्था की गई है। यहां के एथलीट ट्रैक की सफाई करा दी गई है, जल्द खेल भवन का भी कायाकल्प किया जाएगा। इससे पहले भी जिले में जो खेल नर्सरियां चल रही थी उनमें भी घोघड़ीपुर की खेल नर्सरी निश्चित समय अवधि तक चली हैं। इस बार भी तय मापदंडों अनुसार यहां की खेल नर्सरी चालू कराई गई है इसमें एक कोच की सुविधा पूरे सत्र तक रहेगी। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी व शौचालय की व्यवस्था भी जल्द दुरूस्त कराई जाएगी।
- राकेश पांडेय, उपनिदेशक खेल एवं जिला खेल अधिकारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed