फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ghoghadipur bypass to be built at a cost of 31 crores, work started

02. 31 करोड़ की लागत से बनेगा घोघडीपुर बाईपास, कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ghoghadipur bypass to be built at a cost of 31 crores, work started
करनाल। कैथल पुल से घोघडीपुर तक नहर के साथ जल्द बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। विभाग के अनुसार प्रोजेक्ट पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य का ठेका आरबीएम कंपनी को दिया गया है। बाईपास का काम 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

ये बाईपास काछवा रोड नहर के साथ बने बाईपास की तर्ज पर बनेगा। इससे राहगीरों को घंटों जाम में खड़े होने की जरूरत नहीं रहेगी। गौरतलब हो कि काफी लंबे समय से बाईपास बनवाने की मांग की जा रही थी। इसके संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से करीब चार साल पहले पश्चिमी बाईपास फेज-2 के निर्माण की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

बाक्स
5.8 किमी लंबाई और 10 मीटर होगी चौड़ाई
विभाग के अनुसार बाईपास की लंबाई करीब 5.8 किमी और चौड़ाई लगभग 10 मीटर रखी जाएगी। बाईपास कैथल नहर के पुल से घोघडीपुर मुख्य रोड पर जाकर मिलेगा।
बाक्स
वाहन बाहर से ही हो सकेंगे डायवर्ट
बाईपास के निर्माण से रेलवे पुल और हांसी चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वहीं, दिल्ली और पानीपत जाने वाले वाहन चालकों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे बाहर से ही डायवर्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से बाईपास पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। बाईपास के निर्माण से आमजन को काफी राहत होगी और जाम से निजात मिलेगी।
दलेल सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed