Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gatepass fraud: Secretary Asha Rani and auction recorder Yashpal get anticipatory bail

गेटपास फर्जीवाड़ा : सचिव आशा रानी और ऑक्शन रिकॉर्डर यशपाल को अग्रिम जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gatepass fraud: Secretary Asha Rani and auction recorder Yashpal get anticipatory bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल।
नई अनाज मंडी में हुए फर्जी गेटपास मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने करनाल मार्केट कमेटी सचिव (निलंबित) आशा रानी और ऑक्शन रिकॉर्डर यशपाल को अग्रिम जमानत दी है। दोनों की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई थी। मामले में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

हाईकोर्ट में जस्टिस संजय वशिष्ट की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों को कोर्ट या पुलिस के पास अपने पासपोर्ट जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। पासपोर्ट नहीं है तो इसका एफीडेविट जमा करवाना होगा। आशा के अधिवक्ता ने याचिका में दलील रखी कि आशा रानी करनाल में मार्केट कमेटी सचिव के पद पर कार्यरत थी। उन्हें एक सूची दी गई थी। इसमें सब-डिविजनल ऑफिसर (सिविल) करनाल से मिले एक मैसेज के आधार पर तैयार किया गया था, जिसमें खरीफ सीजन के दौरान स्टाफ की नियुक्ति के बारे में बताया गया था। इसके लिए कर्मचारी रखे गए थे। इसमें आशा रानी की भूमिका सिर्फ गेटपास जारी करने के लिए लोगों को तैनात करने तक ही सीमित थी। जिन लोगों के पक्ष में गेट पास जारी किए गए न तो उनसे आशा का संबंध है। न ही गेट पास जारी करने में उनकी कोई भी भूमिका है।
विज्ञापन

ऑक्शन रिकॉर्डर यशपाल कुमार के वकील ने दलील रखी की याचिकाकर्ता ऑक्शन रिकॉर्डर की डयूटी तरावड़ी की अनाज मंडी में थी। जबकि उनके पास करनाल की मंडी का अतिरिक्त चार्ज था। गेट पास जारी करने में उसका कोई रोल नहीं है। यह सब कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जारी किए थे। इसके बाद फर्जीवाड़े को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें भी यशपाल का नाम भी नहीं है। इस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने दोनों को निर्देश दिए कि दोनों को जब भी बुलाया जाए, पुलिस की जांच में शामिल होना होगा। दोनों को अपने पासपोर्ट कोर्ट या जांच एजेंसी के पास जमा करवाने होंगे और कोर्ट की बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ सकते। इसी आधार पर दोनों को अग्रिम जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

गेटपास फर्जीवाड़े में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

करनाल मंडी में धान सीजन के दौरान हुए गेटपास फर्जीवाड़े में जांच के बाद 4 नवंबर को मंडी बोर्ड के डीएमईओ ईश्वर सिंह की शिकायत पर मंडी सचिव आशा रानी समेत राजेंद्र कुमार वासी बुढ़नपुर वीरान इंद्री, अमित कुमार वासी जुंडला दादुपुर रोडान और अजय कुमार वासी खेड़ीनरू के खिलाफ शहर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मंडी में कुछ गेटपास मंडी के बाहर के आईपी एड्रेस पर जारी किए गए थे। मामले में पुलिस ने फर्जी गेटपास काटने में मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली और कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुश और अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों से 5.25 लाख रुपये बरामद किए थे। मामले में शामिल पंकज तुली की मौत हो गई थी। सचिव और यशपाल ने जिला अदालत में जमानत याचिका लगाई थी, दोनों की खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed