फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape in Yamunanagar

यमुनानगर: घर में घुसे और युवती को उठा ले गए चार युवक, दी गई सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत

Mon, 10 Feb 2020 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढ़ौरा थाना पुलिस को युवती ने चार युवकों पर उसका अपहरण कर गैंगरेप करने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात शनिवार देर रात की है। जहां चारों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन


सढ़ौरा थाना क्षेत्र के गांव की बीस वर्षीय युवती ने पुलिस को लिखित में दी शिकायत में बताया है कि वह शनिवार रात को सो रही थी। इस दौरान चार युवक घर में घुस आए। उन्होंने कपड़े से मुंह बंद कर दिया और उठाकर पास की आंगनवाड़ी में ले गए। जहां पर चारों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चिल्लाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे पीटा और मुंह बंद कर दिया। रात भर उसके साथ बर्बरता की। सुबह चार बजे वह वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिजनों को बताया। सूत्रों का कहना है कि तीन युवक पास की डेहा बस्ती और एक हरिजन बस्ती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी रतन लाल यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही चारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed