{"_id":"4267e79cb424877498f0d0aadd2b1c7d","slug":"gangrape-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुराचार के विरोध में कलायत बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुराचार के विरोध में कलायत बंद
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथ्ाल के कलायत में नाबालिग से दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस की ओर से अपनाए जा रहे ढुलमुल रवैये से आहत कलायत में लोगों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने सभी दोषियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने और दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
नगर के सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवा सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारी दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कैंची चौक पर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
कैंची चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए राधेश्याम ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि पुलिस के असहयोगी रवैये के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुराचार जैसी जघन्य घटना को पुलिस ने हलके में लिया और मामला दर्ज करने में भी एक सप्ताह ले लिया और अभी तक भी तीसरे दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुराचार के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो कलायत में कुरुक्षेत्र जाने वाली रेल को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
महापंचायत कर जताया विरोध
कलायत की दसवीं कक्षा की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले पर मंदिर में आयोजित महापंचायत में इकट्ठा हुए नगर के लोगों ने एकमत से मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग करते हुए पुलिस की ओर से 24 घंटे में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज कर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली रेल सेवा ठप करने की चेतावनी दी। पंचायत ने पूरे मामले की त्वरित कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त कैथल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
बेटी का बाप होना हो गया गुनाह
पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता जो पहले एयर फोर्स में थे और अब शिक्षक के तौर पर निजी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित महापंचायत में रोते हुए उन्होंने कहा कि बतौर शिक्षक उन्होंने हजारों कन्याओं को केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि बाप बन कर शिक्षा दी पर उनकी अपनी बेटी के साथ जो दुराचार की घटना हुई उससे उनकी जिंदगी के मायने ही बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ हुई जघन्य घटना के बाद वे पूरे परिवार के साथ खुदकुशी करना चाहते थे पर आगे किसी बेटी की अस्मत न लूटे इसीलिए उन्होंने लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया।
यह था पूरा घटनाक्रम
कलायत निवासी इस व्यक्ति ने बच्चों का पढ़ाने के लिए कुछ माह पहले ही कुरुक्षेत्र में रहना शुरू किया था। उपायुक्त को दी अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को कलायत के दो युवकों ने उसकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। वे दोनों मामले के साजिशकर्ता संदीप कुमार के साथ मिल कर उसकी पुत्री को कैथल में मोबाइल शॉप के ऊपर एक कमरे में ले गए और दीपक निवासी कलायत और मलकीत निवासी कमालपुर ने उसकी पुत्री की पिटाई की व दुराचार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी घिनौना कृत्य करने के बाद उसकी लड़की को कुरुक्षेत्र छोड़कर फरार हो गए।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं
पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने कुरुक्षेत्र शहर के पुलिस स्टेशन में उसकी नाबालिग पुत्री से साजिश के तहत अगवा कर सामूहिक दुराचार करने शिकायत दी थी जिसमें कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक सप्ताह बाद 26 नवंबर को मामला दर्ज किया। कुरुक्षेत्र पुलिस ने दीपक, मलकीत व संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर दीपक व मलकीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के साजिश कर्त्ता संदीप को पुलिस गिरफ्तार करने में ढुलमुल रवैया अपना रही है।