फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gang selling counterfeit goods at toll plaza controlled

टोल प्लाजा पर नकली सामान बेचने वाला गिरोह काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gang selling counterfeit goods at toll plaza controlled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। टोल टैक्स प्लाजा पर वाहन चालकों को मोबाइल फोन की नकली एसेसरी बेचने वाला एक गिरोह थाना सेक्टर-32/33 पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरोहके सदस्य वाहनों को रुकवाकर एप्पल ब्रांड की असली एसेसरी बताकर सस्ते में बेचकर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक मामले की जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें उत्तरप्रदेश के बागपत के बिजली घर के समीप निवासी नदीम व सलमान, बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा नई बस्ती निवासी रहिस व एकता कॉलोनी बागपत निवासी आस मोहम्मद शामिल हैं। आरोपी नदीम व रासिद को बागपत से व आरोपी रहिस व आस मोहम्मद को राई टोल टैक्स से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने ऐसी सैकड़ों वारदात को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देने बारे खुलासा किया। आरोपी एप्पल ब्रांड का डुप्लीकेट सामान काफी सस्ते में खरीदकर लाते हैं और उस सामान पर एप्पल ब्रांड का टैग लगाकर सामान को बेचने के लिए उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हरियाणा के विभिन्न टोल टैक्सों पर खडे़ हो जाते हैं। जब लोग उस सामान को चेक करते हैं तो वह सामान नकली निकलता है और आरोपी इतनी देर में मौके से फरार हो जाते हैं। फिर किसी अन्य टोल टैक्स पर जाकर ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
खुलासा हुआ कि ये काफी समय से सक्रिय थे। दूरदराज के होने के कारण लोग आरोपियों की शिकायत नहीं कर पाते थे। इस बात का आरोपी फायदा उठाते हैं और टोल टैक्सों पर धोखाधड़ी करते रहे। सैकड़ों लोगों को नकली सामान बेच चुके हैं और लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी इस प्रकार की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देकर जल्द ही अमीर बनना चाहते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरोपी रहिस व आस मोहम्मद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इनके कब्जे से 4800 रुपये की नगदी व दो नकली ईअरपोड बरामद की गई हैं। आरेापी नदीम व सलमान को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी व फरार चल रहे इनके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर को लगाया था 38 हजार का चूना
इस संबंध में एक शिकायत डॉ. सौरभ ने थाना सेक्टर-32/33 में दी थी। जिसमें कहा कि वह सरकारी अस्पताल करनाल में डाक्टर हैं। 26 जनवरी 2022 को किसी काम से मधुबन टोल टैक्स पर गए थे। वहां पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रुकवाया और एप्पल ब्रांड की घड़ी व ईयरफोन बताकर सस्ते दाम पर देने के लिए कहा। उन्होंने उन अज्ञात व्यक्तियों से सामान खरीदने से मना कर दिया। बाद में उसी दिन वह नूर महल चौक के पास आए तो वही अज्ञात व्यक्ति वहां भी मिले। जिन्होंने फिर से वही पेशकश की। जिसके बाद सस्ते दाम पर एप्पल ब्रांड की ईयरपोड व घड़ी मिलने खरीदने के लिए सौदा 38 हजार रुपये में तय कर लिया और गूगल पे के माध्यम से आरोपियों को पेमेंट कर दी। उसी समय आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अपना मोबाइल नंबर दे दिया और भविष्य में एप्पल ब्रांड का सामान सस्ते दाम पर खरीदने के लिए संपर्क करने की बात कहकर वहां से चले गए। जब उन्होंने घर जाकर सामान खोला तो वह सामान नकली निकला और शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिए गए नंबर पर फोन करके बताया तो आरोपियों ने उस नंबर पर दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस संबंध में दो जून को सेक्टर 32/33 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed