फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fusion in CSSRI

संगीत के तरानों से गूंजा सीएसएसआरआई सभागार

Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के तनाव को कम करने के लिए संगीत की शहनाई श्रेष्ठ मानी
विज्ञापन
जाती है। तनाव व्यक्ति को रसातल में ले जाता है, जबकि संगीत तनाव को कम करके मनुष्य के लिए नये अनुभव प्रदान करता है। यह बात हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सीएसएसआरआई के सभागार में कही।

 वे निफा द्वारा आयोजित एशियन संगीत कार्यक्रम में दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्यपाल ने एशियन संगीत प्रोमोटर के रूप में पहचान बना चुके टिम होफ मैन के संगीत की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में जापान के संगीतकार टिम होफ मैन ने बताया कि भारत के विभिन्न हिस्सों में जापानी वाद यंत्रों पर एशियन, जापानी व भारतीय संगीत की मधुर ध्वनियों के बारे में बताने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व और पश्चिम की संस्कृति व कला विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों के बीच पुल का काम कर रही है।
आईजी ने सुनाई गजल
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के आईजी और हरियाणा पुलिस अकेडमी के संयुक्त निदेशक राजबीर सिंह देसवाल ने ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो नामक गजल भी सुनाई। कार्यक्रम में निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर टिम होफ मैन को निफा की तरफ से कल्चर एंबेसेडर ऑफ एशिया अवार्ड भी दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, उपायुक्त डॉ. जेगणेशन, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एडीसी गिरीश अरोड़ा, एएसआरबी के चेयरमैन डॉ. गुरबचन सिंह, सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ. डीके शर्मा, एसपीजेल शेर सिंह, निफको के चेयरमैन एसपी चौहान, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नरेश बराना, महेश शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed