फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   From today, a campaign to catch stray animals will run across the state

Karnal News: आज से प्रदेशभर में चलेगा बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
From today, a campaign to catch stray animals will run across the state
करनाल। शहरों से लेकर गांव की गलियों तक घूमते बेसहारा पशुओं की समस्या पर अब हरियाणा सरकार गंभीर हो गई। शुक्रवार को सरकार ने पूरे प्रदेश में एक साथ बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर निगम ने विशेष गाड़ी भी खरीदी हैं। पशुओं को बेसहारा छोड़ने वालों पर अब जुर्माने की राशि भी पांच हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

बेसहारा पशु सिर्फ करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री या घरौंडा की समस्या नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक लोग बेसहारा पशुओं से परेशान हैं, जिसकी गूंज पर हरियाणा सरकार तक भी पहुंच चुकी है। करनाल निगमायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रदेशभर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। जिसके अनुपालन में करनाल नगर निगम की टीम भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाएगी। इसके लिए एक गाड़ी भी खरीद ली गई हैं, इसी नई गाड़ी के साथ छह कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न बाजारों व सभी मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को पकड़ेगी, जो पशु पकड़े जाएंगे, उनकी टैगिंग कर गोशाला में छोड़ा जाएगा। बेसहारा पशुओं को छोड़ते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed