फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Freedom achieved after many struggles and sacrifices, determined to maintain it: Chief Minister

बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली आजादी, इसे कायम रखने के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Freedom achieved after many struggles and sacrifices, determined to maintain it: Chief Minister
बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली आजादी, इसे कायम रखने के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री
- करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के विभिन्न इलाकों से सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। हमारे देश के अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की शहादत दी है, तब हमें आजादी मिली है। हम इस आजादी को कायम रखने के लिए संकल्पित हैं। हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए।आज आजादी से पूर्व का दिन है, जिसे हमें विभाजन विभीषिका के रूप में याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश के टुकड़े कर दिए, जिसकी त्रासदी बहुत से लोगों को झेलनी पड़ी।
तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की। यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर बच्चों और बुजुर्गों ने स्वागत किया। यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर होते हुए कर्ण स्वीट्स तक पहुंची। इसके बाद पुराना बस अड्डा होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे शहर के अंदर से गुजरी भारत माता के जयघोष से शहर गूंज उठा। माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह पानी की छबील लगाई। यात्रा के साथ-साथ देशभक्ति गीतों को गाते हुए डीजे भी चला। इस पर लोगों ने नाच-गाकर तिरंगा यात्रा में जन भागीदारी निभाई। यात्रा में प्रदेश महामंत्री वेदपाल, सांसद संजय भाटिया, महापौर रेणूबाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बटला, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed