फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four year old child seriously injured in accident, two women injured

Karnal News: हादसे में चार वर्षीय बच्चा गंभीर, दो महिलाएं चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Four year old child seriously injured in accident, two women injured
करनाल-कैथल राज्य मार्ग पर नरदक नहर के समीप कंटेनर से तीन कारें टकराने के बाद एक पलटी, कैथल के बरोट गांव के रहने वाले हैं घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। करनाल-कैथल स्टेट हाईवे पर नरदक नहर के समीप ओवरटेक कर रहे कंटेनर से तीन गाड़ियां टकराने के बाद एक पलट गई। इस हादसे में कार सवार कैथल के बरोट गांव निवासी चार वर्षीय प्रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो महिलाएं चोटिल हैं।
राहगीरों ने बताया कि सड़क के दूसरी ओर पराली के अवशेषों से भरी ट्राली खड़ी थी। ट्रॉली पलटने से सड़क के बीच बिखरी पराली की वजह से वाहनों को गलत दिशा से निकलना पड़ रहा था। इसी दौरान निसिंग की तरफ से आ रहे कंटेनर ने करनाल की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। कंटेनर कार को 15 फीट तक घसीटता ले गया। जिससे कार के पीछे आ रही दो अन्य कारें भी आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकाल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचाया। कैथल के बरोट निवासी अनिल की कार में उसका चार वर्षीय बच्चा प्रियांश व दो महिलाएं थी, जिसमें प्रियांश गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed