{"_id":"b6c1ae138aaee97b66b206be57528075","slug":"four-persons-including-two-brothers-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में भाइयों समेत चार लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में भाइयों समेत चार लोगों की मौत
करनाल
Updated Sun, 24 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शामली के गांव खोड़समा में रहने वाला 24 वर्षीय इरफान और उनका छोटा भाई 18 वर्षीय शौकीन सेक्टर 14 के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते थे। इसी गांव का रहने वाला फुरखान भी करनाल में रहते हुए इनके साथ काम करता था।
विज्ञापन
महीने के अंतिम रविवार की छुट्टी होने के कारण तीनों युवक शनिवार रात बाइक से अपने गांव में जा रहे थे। शुगर मिल के पास आवर्धन नहर पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हेें अपनी चपेट में ले लिया।
तीनों युवकों को राहगीरों की सहायता से उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां डॉक्टर ने इरफान व शौकीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि फुरखान की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर बिना लाइट के ही सड़क के बीचोंबीच चल रहा था, जिस कारण बाइक सवार युवकों को दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। एसएचओ सदर गोरखपाल राणा ने बताया कि तीसरे साथी की भी पीजीआई में मौत हो गई है।
मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, काछवा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दर्जी की मौत हो गई।
सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पाल नगर का रहने वाला 28 वर्षीय रिंकू दर्जी का काम करता था। रविवार को रिंकू बाइक से काछवा से वापस लौट रहा था।
काछवा रोड के ग्रीन पैलेस के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। रिंकू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसों में दो लोगों की जान गई
घरौंडा के गांव पीर बड़ौली में शनिवार रात को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। घोघड़ीपुर निवासी राजपाल की दो लड़कियों की शादी गांव पीर बड़ौली में हुई थी। मृतक के पति सुशील कुमार के अनुसार सुमन काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शनिवार देर रात सुमन ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विजय मलिक पुलिस बल के साथ रात को ही गांव में पहुंचे और मामले की जांच की। जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि शनिवार रात को विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।
वहीं, शनिवार देर रात को ही हाईवे पर स्थित विश्राम गृह के सामने अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाखत के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
शनिवार रात को नौ बजे 40 वर्षीय व्यक्ति विश्राम गृह के सामने हाईवे को पार कर रहा था। सड़क पार करते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जांच अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।