{"_id":"64751f2ecb5f4e8773055524","slug":"four-people-died-in-accidents-karnal-news-c-18-knl1031-136255-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
- सेक्टर छह ग्रीन बेल्ट के पास संध्या आरती से लौट रहीं भजन गायिका समेत दो की गई जान
- भाजपा महिला मोर्चा अर्बन मंडल की महामंत्री थीं मृतक अंजू साईं
- टक्कर मारने वाले कार सवार युवक चलती कार में बना रहे थे रील
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सांध्य आरती से घर लौट रहीं तीन महिलाओं को सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट के पास कार सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा अर्बन मंडल की महामंत्री एवं भजना गायिका अंजू साईं समेत दो की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले कार सवार युवक चलती कार में रील बना रहे थे, उसी वक्त हादसा अंजाम हुआ। तीसरी महिला भी घायल हुई है, हालांकि वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर में तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
सोमवार की शाम साईं मंदिर में सांध्य आरती के बाद सेक्टर-6 निवासी मंदिर की मुख्य भजन गायिका अंजू साईं, शशि पाहवा और निशा पैदल घर लौट रहीं थीं। साईं मंदिर से कुछ आगे जाते ही ग्रीन बेल्ट के पास एक तेज रफ्तार कार गुजरी। जिसमें सवार युवक तेज गति से भाग रही कार में रील बना रहे थे। इन युवकों ने कार से तीनों महिलाओं को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें शशि गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि निशान को मामूली चोटें आईं। कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस तीनों महिलाओं को कल्पना चावला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां अंजू साईं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उपचार के दौरान शशि पाहवा की कुछ दूर मौत हो गई। निशा की हालत खतरे से बाहर है।
लोगों ने बताया कि अंजू साईं के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी और वह ही अपने बेटे-बेटी का पालन पोषण कर रही थीं। बच्चों के पास अब मां भी नहीं रहीं। थाना 32, 33 पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।