फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four members of a family suffering from dengue suspected file

डेंगू से संदिग्ध पीड़ित एक ही परिवार के चार सदस्य दाखिल

Thu, 24 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 24 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

शहर में डेंगू बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रति दिन प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी सरकारी अस्पताल में एक ही परिवार के चार सदस्य को दाखिल कराया गया, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। चारों मरीजों को डेंगू होने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। कस्बे के आसपास के गांव में पहले ही डेंगू के कहर से महिला व पुरुषों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी डेंगू के प्रति गंभीर नहीं हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को सरकारी विभाग के आंकड़ों से तीन लोगों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हो गई थी। बुधवार को भी राम नगर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य युवराज सिंह, हरप्रित कौर, शमशेर सिंह व जसवंत कौर को सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया हैं। चारों मरीजों को डेंगू बुखार होने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।
विज्ञापन


खानापूर्ति के लिए एक दिन कराई फॉगिंग
शहर में डेंगू बुखार की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और विभाग ने शहर के एक-दो वार्ड में एक दिन के लिए फॉगिंग कराई थी। इस कारण लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शहर व गांव में नियमित रूप से फॉगिंग करानी चाहिए, ताकि मच्छरों का खात्मा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ कुलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को भी एक ही परिवार के चार मरीज दाखिल हुए हैं। इन मरीजों के डेंगू बुखार की जांच के लिए ब्लड के सैंपल भेजे गए हैं। फॉगिंग के बारे में उन्होंने कहा कि शहर में एक दिन के लिए फॉगिंग होनी थी जो करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed