फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four accused arrested for snatching money from diary operator on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर डायरी संचालक से रुपये छीनने वाले चारो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for snatching money from diary operator on the strength of pistol
करनाल। पिस्तौल के बल पर नगदी से भरा बैग छीनने वाले चार आरोपियों को पुलिस की सीआईए 1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व वारदात में छीनी गई नगदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 30 जुलाई को गांव देवीपुर निवासी हरिंद्र ने घरौंडा थाना में एक शिकायत दी थी कि उसकी गांव बरसत मे वीटा मिल्क के नाम से दूध की डेयरी है। 30 जुलाई को वह अपनी दुकान बंद करके नगदी लेकर रणदीप निवासी देवीपुर के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर बरसत से देवीपुरा जा रहा था। जब वह यमुना पुल नजदीक मंगलगढी पहुंचे तो उनके पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात आरोपी आए और उससे उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर व फायर करके मौका से फरार हो गए। उस बैग में करीब एक लाख पचास हजार रुपये थे। इस मामले की जांच सीआईए 1 को सौंपी गई तो 11 अगस्त को दोनों आरोपी सद्दाम व तोशीफ निवासी गांव सांगाटहेडा जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को नजदीक ढाकवाला मोड करनाल से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उस वारदात को भी खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डेयरी की दुकान के पास ही उनके एक रिश्तेदार मुताहिर उर्फ बच्ची निवासी गांव बल्हेडा की दुकान है। डेयरी पर मुताहिर का दोस्त सरफराज निवासी गांव बरसत भी काम करता है। जिसने मुताहिर को बताया कि इस डेयरी पर से रोजाना दो व्यक्ति काफी मात्रा में शाम के समय नगदी लेकर जाते हैं। अगर वह नगदी लूट ली जाए तो हम उसे आपस में बांट लेंगे। जिस पर आरोपी मुताहिर ने अपने रिस्तेदार सद्दाम को नगदी लूटने को कहा तो उसने अपने दोस्त तोशीफ को भी अपने साथ मिला लिया। फिर वारदात को अंजाम देने वाले दिन सभी आरोपियों ने मुताहिर की दुकान पर इकट्ठा होकर सलाह मशवरा करके योजना बनाई। योजना के अनुसार आरोपी सद्दाम व तोशीफ एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिस्तौल के साथ कुछ दूरी पर खडे़ हो गए। जैसे ही हरविंद्र व रणदीप नगदी से भरा बैग लेकर डेयरी से निकले तो आरोपी मुताहिर व सरफराज ने उनको इशारा कर दिया और मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी उनके पीछे-2 चल दिए। जिन्होंने आगे सुनसान जगह पर नगदी से भरा बैग छीनने की वारदात को अंजाम दिया। 12 अगस्त को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया और इसी दिन अन्य दोनों आरोपी मुताहिर उर्फ बच्ची निवासी गांव बल्हेडा व सरफराज निवासी गांव बरसत से गिरफ्तार किया गया और वारदात में छीने गए रुपयों में से हिस्से में आए रुपयों को बरामद किया व अगले दिन आरोपियों को पेश अदालत कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed