{"_id":"683a1645efde0a20590fe942","slug":"foundation-stone-laid-for-works-worth-rs-444-crore-in-urban-areas-karnal-news-c-18-knl1008-658837-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहरी क्षेत्र में 4.44 करोड़ के कामों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहरी क्षेत्र में 4.44 करोड़ के कामों का शिलान्यास
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी व दहा गांव में 4.44 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शिलान्यास करने के बाद लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विधानसभा अध्यक्ष कल्याण के गांव दहा पहुंचने पर महापौर रेणू बाला गुप्ता ने उनका स्वागत किया। यहां 86 लाख 33 हजार रुपये की अनुमानित लागत से तालाब के प्रस्तावित सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। ये कार्य 13 सितंबर 2025 पूरा करने को कहा गया है। तालाब में रैंप, सीढि़या, फुटपाथ और रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने तालाब में छायादार पेड़ भी लगाने और तालाब के चारों ओर बाड़ भी लगाने को कहा है।
इसके बाद गांव मदनपुर से दहा तक की 2100 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस पर 284 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से 1500 मीटर की सड़क (चौड़ाई 6.38 मीटर) आठ इंच मोटाई के सीसी ब्लाक की और 600 मीटर कारपेट रोड (चौड़ाई 6.10 मीटर) की बनेगी। इसका कार्य 14 अगस्त तक पूरा किया जाना है। सड़क के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल भी बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। कल्याण ने निगम अधिकारियों को इस दिशा में कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद अशोक विहार कॉलोनी में कंबोपुरा से अशोक विहार कॉलोनी तक बनाए जाने वाले रास्ते का शिलान्यास किया। इस पर 73.73 लाख रुपये की लागत आएगा और निर्माण कार्य 14 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस रास्ते की लंबाई 560 मीटर व चौड़ाई 5.03 मीटर है। उन्होंने अशोक विहार कालोनी में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए।
मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण व पार्क सुंदरीकरण के मामले में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी रखें। कहीं कोई कमी नजर आए तो तुरंत संज्ञान में लाएं, उचित कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर पार्षद सुभाष कांबोज, अंमित तितोरिया, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सतबीर गोस्वामी, अजय राणा, मंजू खैंची, श्याम लाल शर्मा, मनजीत, सोहन चालिया आदि मौजूद रहे।
सरकार की एडवाइजरी का पालन करें : कल्याण
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरा नागरिक सुरक्षा अभ्यास के सवाल पर कहा कि लोगों को सरकार की ओर से जारी की जाने वाली एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। जहां तक कोरोना की बात है तो लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, एहतियात जरूर बरतनी चाहिए।