फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Foundation day of Nirmal Dham celebrated

Karnal News: निर्मल धाम का मनाया स्थापना दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of Nirmal Dham celebrated
करनाल। निर्मल धाम में मंगलवार को 27वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। साथ ही संत अमरीक देव जी का बरसी समागम आयोजित किया गया। इस मौके पर संत बाबा राम सिंह आदि ने संगत व विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने धार्मिक लघु नाटिकाएं आदि प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह और बरसी समागम के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को छह अखंड पाठ, एक जपुजी साहिब के पाठों का शुभारंभ महंत बाबा राम सिंह महाराज ने शुरू किया था। 15 अप्रैल को महंत बाबा राम सिंह ने संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, जरीफा फार्म व सदर बाजार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य लोगों को सरोपा व प्रसाद भेंट किया। बच्चों ने अध्यात्म से जुड़ी लघु नाटिका, झांकियां प्रस्तुत कीं। मंगलवार को भोग के बाद नर्सरी व एलकेजी कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही स्कूल यूनिफार्म, किताबें, प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर कार्यकारी संत जोध सिंह महाराज, संत कवल इंद्र सिंह, संत निरभिंदर सिंह, निदेशक एसएन सूरी, रेणू, कुलदीप कालड़ा, गुरविंद्र सिंह, केएल डांग, वरिष्ठ प्रबंधक राजदेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed