{"_id":"675f3e855fab60ab110b82e8","slug":"former-mp-pandit-chiranji-lal-will-always-be-remembered-karnal-news-c-18-knl1008-540406-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हमेशा याद रहेंगे पूर्व सांसद पंंडित चिरंजी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हमेशा याद रहेंगे पूर्व सांसद पंंडित चिरंजी लाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पूर्व मंत्री पंडित चिरंजी लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि उनके पिता पंडित चिरंजी लाल शर्मा ने करनाल लोकसभा में सांसद के रूप में लगातार 20 साल काम किया, उन्होंने हमेशा हर वर्ग के विकास का ध्यान रखा। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के हितों और हकों के लिए आवाज उठाई। एनएफएल, थर्मल प्लांट आदि स्थापन करने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पंडित जी बेदाग नेता थे। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर राजनीति की। कुलदीप ने कहा कि मुझे अपने पिता से राजनीति में बहुत सारी प्रेरणा मिली। मैं उनके नक्शे कदम पर चलने का मन बनाकर राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन जनसेवा, समर्पण, संस्कार और उच्च मूल्यों की मिसाल है। उन्होंने अपने जज्बातों को बड़े से बड़े नेता के सामने हमेशा को स्पष्ट रूप से रखा। जनता की भलाई को देखते हुए और पार्टी की भलाई को देखते हुए निसंकोच होकर अपने शब्दों का प्रयोग किया। जैसा जीवन उन्होंने शुरू किया था, वैसा जीवन वो अंत तक जिए।
पंडित जी के जीवन से, उनके दिखाए हुए रस्ते से बस एक ही प्रेरणा मिलती है है कि हम उनकी नीतियों का और उनके दिखाए हुए रस्ते का अनुसरण करें। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा, बलजीत , अशोक खुराना , राकेश कंबोज मौजूद रहे।