फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former MLA Reluram Poonia's daughter Sonia released from Karnal jail in the murder case

Karnal News: पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया हत्याकांड में बेटी सोनिया करनाल जेल से रिहा

Wed, 17 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 17 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Reluram Poonia's daughter Sonia released from Karnal jail in the murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम हत्याकांड में उनकी आरोपी बेटी सोनिया को मंगलवार को जेल से रिहाई मिल गई। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे उनको करनाल जेल से छोड़ा गया। सोनिया ने काले रंग की हुडी पहनी थी। वह बिना किसी से कुछ बात किए एक युवक के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठकर चली गई। दोपहर को रिहाई के लिए उनके देवर के साले अभिषेक तोमर और मगन चौधरी ने हिसार की अदालत में एक लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरा था। इससे पहले 13 दिसंबर को सोनिया के पति संजीव की रिहाई हो गई थी।

23 अगस्त 2001 को हिसार के लितानी गांव में जमीन के लालच में सोनिया ने अपने पति संजीव के साथ मिलकर पिता पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया (50), मां कृष्णा देवी (41), प्रियंका (14), सुनील (23), भाभी शकुंतला (20), लोकेश (4) और शिवानी (2) और 45 दिन की प्रीति की हत्या कर दी थी। 11 दिसंबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत दी थी। पुलिस के अनुसार, साल 2004 में हिसार की अदालत ने संजीव और सोनिया को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने दया याचिका में देरी का हवाला देते हुए सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए बीते वीरवार को दोनों को अंतरिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed