फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   forest cat says leapord, video virol

जंगली बिल्ली की वीडियो वायरल कर बताया तेंदुआ, दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
forest cat says leapord, video virol
करनाल। सेक्टर-29 में सोमवार शाम को तेंदुए के नाम से वायरल वीडियो देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वीडियो देखकर डीसी निशांत कुमार ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों ने वीडियों की जांच की तो पता चला कि वह तेंदुआ नहीं जंगली बिल्ली थी। सेक्टर-29 में शाम के समय एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा तेंदुआ देखने की बात कही गई थी। सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी वीडियो भी बनाई। वीडियो में जंगली बिल्ली थी जिसे लोग तेंदुआ समझ रहे थे। वीडियो देखने के बाद आसपास के लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि इसे जल्द पकड़ा जाए। शहरवासियों का कहना है कि करीब 10 दिन से कभी सेक्टर-32 तो कभी एनडीआरआई और अन्य क्षेत्रों में तेंदुआ होने की बात कही जा रही थी। उन्हें डर है यह तेंदुआ बच्चों पर हमला न कर दे। वाइल्ड लाइफ विभाग के इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि हमारे पास डीसी कार्यालय से वीडियो आई थी। इसको रोहतक में भी अधिकारियों को दिखाया गया है। यह तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed