फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   foodstuffs, electrical warehouses will open in rural areas without permission

फिर नया निर्णय... अब ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रिकल के गोदाम बिना परमिशन के खुल सकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
foodstuffs, electrical warehouses will open in rural areas without permission
लॉकडाउन में लोगों को जरूरी सामान की ढील एवं राहत में जिला प्रशासन ने फिर नया निर्णय लिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान को स्टोर करने के लिए बनाए गए गोदामों को खोलने की इजाजत दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रिकल समान, वेयर हाउस या अन्य किसी तरह के सामान के गोदाम खोले जा सकेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार, ऐसे गोदामों में जरूरी सामान को स्टोर करने और दुकानों पर बिक्री के लिए उनकी निकासी बनी रहने के लिए यह अनुमति दी गई है, ताकि गोदामों से जरूरी सामान की आवाजाही होती रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे गोदामों पर रिटेलर सामान लेने ना जाएं, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता भी सुनिश्चित होना जरूरी है। वहीं दूसरे निर्णय में बुक्स एवं स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए पहले से जारी हिदायतों में जिला प्रशासन ने अब एक ओर हिदायत जोड़ दी है। ऐसी दुकानों से किताबों व लेखन सामग्री की ऑनलाइन डिलीवरी के साथ-साथ होलसेल में किताबों को बेच सकते हैं, लेकिन रिटेल में बिक्री पर अभी मनाही है। उपायुक्त द्वारा यह हिदायत लॉकडाउन में पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर ज्यादा भीड़ एकत्रित ना होने के लिए दी है, भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाता।
विज्ञापन

विदेशों में रहने वालों की जानकारी देने के लिए फोन नंबर व ई-मेल किया जारी
इधर, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते संकट की घड़ी में करनाल जिले से संबंधित विदेशों में कार्य कर रहे प्रवासी भारतीयों व विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को वापस लाने में जिला प्रशासन द्वारा सहयोग की एक नई पहल की है। इस बारे अभिभावक एवं परिजन 28 अप्रैल मंगलवार दोपहर 3 बजे तक जिला प्रशासन को फोन नंबर 0184-4073222 तथा एमएबीआरएएनसीएचकेएनएलजीमेल.कॉम ईमेल पर विस्तार से जानकारी दें सकते हैं।
विज्ञापन

-1045 में से 1018 की रिपोर्ट नेगिटिव, 21 की पेंडिंग : जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 1045 व्यक्तियों के सैंपल में से 1018 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 21 की रिपोर्ट आना शेष है। अब तक 6 पॉजिटिव में से 5 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा एक मरीज की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-1012 विदेश यात्रियों का सर्विलांस पूरा : जिले में अब तक विदेश से आए 1012 यात्रियों में से सभी 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। 315 लोकल कांटैक्ट्स अभी सर्विलांस पर हैं।
-6.60 लाख की स्क्रीनिंग हुई : ब्लॉक स्तर की टीमों द्वारा दूसरे राउंड में एक लाख 35 हजार 641 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें कुल 6 लाख 60 हजार 742 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इन सभी को कोरोना वायरस से बचाव तथा लॉकडाउन की अनुपालन बारे जागरूक किया गया है।

-5441 को उपचार का परामर्श :मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 5522 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुए 5441 लोगों को सामान्य आवश्यक उपचार परामर्श दिया गया तथा कुल 3 मरीज सामान्य बुखार वाले लक्षणों के पाए गए। अब तक अरोग्य सेतू एप 3516 लोग जुड़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed