फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   food inspector suspend

अफसरों पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, पूर्ति निरीक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
food inspector suspend
घरौंडा के पूर्ति निरीक्षक ने चार दिन पहले ही सहायक पूर्ति निरीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। साथ ही जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) निशांत राठी सहित कई अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय के निदेशक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही पूर्ति निरीक्षक घरौंडा नवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर करनाल के सहायक खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक जसवीर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर कई वरिष्ठ अधिकारियों पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। बाहर निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के पूछने पर डीएफएससी निशांत राठी समेत कई विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप मढ़ दिए थे।
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट डीएफएससी निशांत राठी ने निदेशालय को भी भेजी थी। जिसमें कहा गया कि पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार इससे पहले भी जहां जहां रहे हैं, वहां विवादित रहे हैं। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि कई बार उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले भी सामने आए हैं। पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार द्वारा सार्वजनिक रूप से बिना किसी प्रमाण के उच्चाधिकारियों पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जाने के मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें चंडीगढ़ विभागीय मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed