फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog subsides but cold continues, new year expected with fog and severe cold

Karnal News: धुंध छटी पर ठंड का प्रकोप बरकरार, कोहरे और कड़ाके की ठंड संग नव वर्ष के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fog subsides but cold continues, new year expected with fog and severe cold
धुंध छटी पर ठंड का प्रकोप बरकरार, कोहरे और कड़ाके की ठंड संग नव वर्ष के आसार
विज्ञापन

रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन, कल से दिन के तापमान में सुधार की जताई जा रही संभावना
सूर्यदेव ने दो दिन पहले ही जाते वर्ष को किया अलविदा, आवश्यक एहतियात बरतने की है सलाह
पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जीटी बेल्ट के जिलों में रविवार की सुबह तेज हवा संग आसमान में बादल छाए रहे। इससे धुंध और कोहरे का प्रकोप नहीं दिखा, लेकिन शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। वहीं वर्ष-2023 की विदाई भले ही रविवार को हुई हो, लेकिन सूर्यदेव ने दो दिन पहले ही जाते वर्ष को अलविदा कह दिया था। अब नववर्ष का आगाज भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
शनिवार की तरह रविवार को भी जीटी बेल्ट के जिलों में सूर्य के दर्शन लोगों को नहीं हो सके। परिणाम ये रहा कि पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठिठुरन पैदा हो गई है। हालांकि रात्रिकालीन यानी न्यूनतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार की सर्दी के मौसम का 31 दिसंबर 11.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए साल की सुबह भी घने कोहरे व धुंध से ढकी हो सकती है। इसके बाद दिन के तापमान में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल के मौसम पर्यवेक्षक प्रदीप यादव के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को भी अधिकतम तपमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 7.1 डिग्री सेल्सियस तक बड़ी गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी माना जा रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तर हरियाणा के लगभग सभी जिलों में ठंड बढ़ी है। सुबह को धुंध भी लगातार बनी हुई है, कोहरा भी छा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी सोमवार को भी कोहरे और ठंड का प्रकोप दिखेगा, लेकिन मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव के आसार हैं, जिससे कोहरे व धुंध से राहत के साथ अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के जिला कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम शाखा के वैज्ञानिकों के अनुसार तीन जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क बने रहने की संभावना है लेकिन घना कोहरा छा सकता है। इसके तहत लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।


ठंड गेहूं की फसल के लिए बेहतर : कृषि वैज्ञानिक
तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ गई है। ठंड और धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। ठंड से गेहूं में फूट व बढ़वार होगी। इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है।
डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed