फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog slowed down the wheels of 14 trains, passengers worried

Karnal News: धुंध ने धीमा किया 14 ट्रेनों का पहिया, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the wheels of 14 trains, passengers worried
- ऊंचाहार एक्सप्रेस 6:50 घंटे लेट तो सचखंड एक्सप्रेस को किया 15 घंटे बाद रिशेड्यूल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित कर दिया है। इससे ट्रेनें एक से लेकर 15 घंटे तक लेट हो रही हैं। करनाल स्टेशन पर रुक कर चलने वाली करीब 60 ट्रेनों में से 14 तो कई घंटों की देरी से पहुंचीं जबकि कई ट्रेनें 15 से 25 मिनट लेट रही। कई ट्रेनें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रद्द रहीं।

इसकी वजह से दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लेट हो रही ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर खड़े यात्रियों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से पहुंची तो अमृतसर से सचखंड एक्सप्रेस को 15 घंटे के बाद रिशेड्यूल किया गया। अब बुधवार तक पंजाब के रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर चलने वाले काम पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद वीरवार से रद्द की गईं छह ट्रेनों के परिचालन को बहाल किया जाएगा। इससे यातायात काफी हद तक पटरी पर लौटने की संभावना है।
विज्ञापन


अप और डाउन ट्रैक पर ये ट्रेनें रहीं सबसे लेट और रद्द
- ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2:25 घंटे लेट रही।
- ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से करनाल पहुंची।
- ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6:50 घंटे देरी से पहुंची।
- ट्रेन नंबर 12497 शान-ए-पंजाब और ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 11905 होशियार एक्सप्रेस रद्द रहीं।
- ट्रेन नंबर 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक घंटा लेट रही।
- ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद 12:52 पर पहुंची।
- ट्रेन नंबर 22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3:56 घंटे लेट रही।
- ट्रेन नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय के 15 घंटे बाद रिशेड्यूल किया गया।
- ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा देरी के बाद शाम चार बजे पहुंची।
- ट्रेन नंबर 18102 टाटा नगर और ट्रेन नंबर 11906 आगरा कैंट एक्सप्रेस रद्द रही।
- इनके अलावा झेलम 40 मिनट, ट्रेन नंबर 64456 दिल्ली कुरुक्षेत्र 1:20 घंटे, ट्रेन नंबर आम्रपाली एक्सप्रेस 40 मिनट,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed