{"_id":"1405415850b0ed379199f766e7f188af","slug":"fog-raised-a-furore-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने मचाया कोहराम, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने मचाया कोहराम, एक की मौत
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपाया है। घनी धुंध के चलते डल्ला माजरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर थे। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण वे सड़क पर गिरे पेड़ को देख नहीं पाए, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसा उस वक्त हुआ जब नलवी निवासी दोनों भाई अपने गांव से शाहाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पर बीचोंबीच गिरे पेड़ को धुंध की वजह से नहीं देख पाए।
उनकी मोटरसाइकिल सीधे पेड़ से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त युवकों की पहचान गांव नलवी निवासी जसबीर और गुरुदेव पुत्र गुरुबक्श के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जसबीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके भाई गुरुदेव को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गुरुदेव रोडवेज विभाग में कंडक्टर है।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेन व बसें रहीं प्रभावित
घना कोहरा छाए रहने की वजह से ट्रेन के साथ-साथ बसें भी प्रभावित रहीं। इसके कारण रेलगाड़ियां काफी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। छोटे वाहन भी सड़कों पर रेंगते नजर आए। कोहरे व धुंध का असर दिनभर रहा।
कोहरे में पानी की मात्रा ज्यादा : डॉ. चंद्रशेखर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार शुक्रवार दिन का न्यूनतम तापमान 7.0 व अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। इस कारण कोहरे में पानी की मात्रा ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2-3 फरवरी को हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना भी बनी हुई है।