फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog deepened... cold winds tormented, minimum temperature reached 8.8 degrees.

Karnal News: कोहरा गहराया... सर्द हवा ने सताया, न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fog deepened... cold winds tormented, minimum temperature reached 8.8 degrees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। घना कोहरा गहराने के साथ ही ठंडी हवाएं भी अब सताने लगी हैं। मंगलवार सुबह कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार थामने का काम किया। दृश्यता 10 से 15 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन चालक सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाते दिखे। दोपहर 12 बजे धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान लोग पार्क व अपने घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। वहीं शाम को चली ठंडी हवा ने लोगों को फिर सर्दी का अहसास कराया।

मंगलवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है, जबकि 24 से 26 दिसंबर तक ज्यादा घना कोहरा छा सकता है, इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




26 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह धुंध रहने के आसार हैं। 24 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------


और गिर सकता है रात का पारा
आगामी दिनों में रात का पारा और गिर सकता है। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 24 दिसंबर को घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed