{"_id":"61eb1932e53b88214d0af8aa","slug":"fog-became-a-time-three-died-in-seven-accidents-many-injured-karnal-news-knl967422159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना काल, सात हादसों में तीन की गई जान, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना काल, सात हादसों में तीन की गई जान, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घना कोहरा वाहन चालकों के लिए आफत बन रहा है। वीरवार को हुए सात सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक हादसे में कैंटर चालक और हेल्पर करीब एक घंटे तक कैंटर में ही फंसे रहे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। मरने वाले बाइक सवारों में एक कैथल के गांव ट्यौंठा, दूसरा घरौंडा के वार्ड नंबर 15 और तीसरा घरौंडा के गांव बरसत का रहने वाला था। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस -1
बरसाती नाले में गिरा बाइक सवार, सुबह मिली लाश
घरौंडा। खादी शोरूम के सामने नाले के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। वीरवार रात को कोहरा छाने के कारण पूरी रात शव नाले में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने बाइक सवार को नाले में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के वार्ड-15 निवासी साहिल (28) वीरवार रात बाइक पर सवार होकर पानीपत की तरफ से घरौंडा की ओर आ रहा था। बाइक सवार करनाल-पानीपत रोड पर चल रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि नाले के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। - संवाद
केस-2
सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर
करनाल। डलयाणी से गांव ट्योंठा के समीप वीरवार रात सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले की जांच कैथल के पुंडरी थाना पुलिस कर रही है। गांव ट्योंठा निवासी गुरदेव ने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के 32 वर्षीय प्रमोद के साथ किसी काम से गांव डलयाणी की तरफ गए थे। जब वहां से वापस आ रहे थे तो रात के समय वह लघुशंका के लिए रुक गए। वह सड़क के समीप खेत में चला गया और प्रमोद बाइक के समीप खड़ा था। इसी दौरान एक कार आई और प्रमोद को टक्कर मार दी। वह प्रमोद को मेडिकल कॉलेज लेकर गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
केस-3
थ्री व्हीलर की टक्कर से गई बाइक सवार की जान
घरौंडा। गांव बरसत के पास थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे डेरा संजय नगर निवासी सोनू बाइक से पानीपत की ओर जा रहा था। उसका भाई धर्म सिंह भी बाइक पर उसके पीछे चल रहा था। जैसे ही वह बरसत रोड पर छिंदे के डेरे के पास पहुंचा सामने से तेज रफ्तार आ रहे थ्री व्हीलर ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बरसत के पास थ्री व्हीलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
केस-4
एक कार चालक ने दूसरे को मारी टक्कर
पश्चिमी यमुना बाइपास पर वीरवार रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। एक चालक के माथे पर हलकी चोट लगी। एक कार चालक ने बताया कि दूसरे कार चालक ने शराब के नशे में उसकी कार को टक्कर मारी है। वहीं इस पश्चिमी बाइपास पर स्ट्रीट लाइट तो लगी है लेकिन यहां अंधेरा छाया रहता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइन लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
केस-5
घर में घुसा दी तेज रफ्तार कार
सेक्टर-8 में एक चालक ने कार मकान में घुसा दी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। घर का मैन गेट टूट गया। सेक्टर-8 मकान नंबर 405 निवासी सुभाष चौधरी ने बताया कि वह रात को घर के बाहर खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसके घर के मैन गेट पर टक्कर मार दी। कार चालक नशे की हालत में था। जिससे उसके घर का गेट टूट गया।
केस-6
जीटी रोड पर सेक्टर चार के समीप एक कार एजेंसी के सामने तेज रफ्तार कार ने जीटी रोड पर खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को काबू कर लिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
केस-7
अनियंत्रित कैंटर पेड़ से टकराया
जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे कैंटर चालक और हेल्पर कैंटर के अगले हिस्से में फंस गए। करीब एक घंटे तक ड्राइवर कैंटर में फंसा रहा। राहगीरों ने पहले ट्रैक्टर से कैंटर को पीछे खींचने का प्रयास किया लेकिन वह ड्राइवर को निकाल नहीं आए। इसके बाद क्रेन की मदद से ड्राइवर को कैंटर से बाहर निकाला गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोहरे में ये सावधानियां बरतें
1. हेडलाइट लो बीम पर रखें, आगे व पीछे का इंडीकेटर जलता-बुझता रखें, स्टीरियो या एफएम बंद रखें, आगे व पीछे के वाहन से पर्याप्त दूरी रखें, ओवरटेक न करें। सड़क पर खड़े वाहनों से सतर्क रहें। कोहरे से दृष्टिभ्रम की स्थिति में वाहन धीमी गति से बायें किनारे के सहारे चलाएं, जहां डिवाइडर हों तो उसके सहारे चलें।