फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   flour scam in karnal

आटा घोटाले में जो भी जिम्मेदार होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
flour scam in karnal
करनाल में हुए आटा घोटाला को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का तबादला इसलिए किया जाता है, ताकि जांच प्रभावित न हो सके। एक सवाल के जवाब में सीएम ने दावा कि गंभीरता के साथ इनकी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि करनाल में दो बार आटा घोटाले हो चुके हैं। पहले फरवरी माह में 6760 क्विंटल आटे का घोटाला किया गया था। इसमें डिपो धारकों और संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना आटा वितरण किए ही उसे वितरित दिखा दिया गया था, जबकि हकीकत में फ्लोर मिल से आटा सेंटरों पर पहुंचा ही नहीं था। इस मामले में विभाग ने जांच के आदेश दिए थे, जिसमें 60 डिपो धारकों की सप्लाई सस्पेंड कर दी गई थी और तत्कालीन डीएफएससी कुशल बूरा को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही पूरे मामले की जांच अलग से कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सीआईए की टीम ने एक चक्की से 320 क्विंटल सरकारी आटा पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो करीब 12 डिपो धारकों की मिलीभगत सामने आई। लेकिन आनन फानन में पहले ही डिपो धारक अदालत से अग्रिम जमानत ले आए। ऐसे में जांच ठंडी पड़ गई। हालांकि, सप्ताह पहले डीएफएससी अनिल कुमार को यहां से हटाकर जींद भेज दिया गया। उनके पास करनाल का अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन

ऐसा करनाल में क्या रखा है?
ये भी करनाल में संयोग है कि यहां पर जब भी आटा घोटाला हुआ तो संबंधित डीएफएससी पर ही कार्रवाई हुई है, इंस्पेक्टरों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। फरवरी माह में हुए आटा घोटाले में डीएफएससी कुशल बूरा सस्पेंड किए गए। इसके बाद अनिल कुमार को यहां पर भेजा गया, जबकि वे पहले भी करनाल में विवादों में रह चुके हैं। जुलाई माह में आटा घोटाला हुआ तो डीएफएससी अनिल कुमार को करनाल से हटाकर जींद भेजा गया। अब फिर से डीएफएससी कुशल बूरा को बहाल करके यहां का चार्ज सौंप दिया गया। अब सवाल है कि तमाम विवादों के बावजूद ऐसा करनाल में क्या है कि इतने घोटाले होने के बाद भी यहां पर ही अधिकारी क्यों ड्यूटी चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी जांच पूरी नहीं, केवल लटकाने की चल रही कार्रवाई
फरवरी माह में हुए घोटाले की जांच एसीएस स्तर की गई, लेकिन आज तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले विभागीय स्तर पर हुई जांच में सभी को निर्दोष बताया गया और मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। बाद में मामला सीएम के संज्ञान में आया तो जरूर इसकी बड़े स्तर पर जांच की गई, लेकिन आज तक ये जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं की गई। दूसरा जुलाई माह में पकड़े गए फर्जीवाड़े की जांच भी फिलहाल ठंडी पड़ गई है। विभाग ने तो यहां भी कोई गड़बड़ी होने से इंकार कर दिया और अपने इंस्पेक्टरों को बचाने की कोशिश की। पुलिस ने जरूर जांच शुरू की, लेकिन यहां पर कोई डिपो धारक गिरफ्तार नहीं हो सका।

आटा बेचने के मामले की जांच चल रही है। अब तक इसमें 12 डिपो संचालकों के नाम सामने आ चुके हैं, 8 डिपो धारक जांच में शामिल हो चुके हैं। पुलिस अपनी जांच गंभीरता से कर रही है। -वीरेंद्र राणा, सीआईए-3, इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed