{"_id":"62ab99d31f224a6bb41aa885","slug":"five-trains-will-be-affected-by-the-traffic-block-karnal-news-knl111760645","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक ब्लॉक से पांच रेल गाड़ियां होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक ब्लॉक से पांच रेल गाड़ियां होंगी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली मंडल के दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर ढोड़ाखेड़ी और धीरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ढांचागत सुधार के कार्य किए जाने हैं। इस कारण 20 जून सुबह 10:30 से शाम चार बजे बजे तक साढ़े पांच घंटे और 11:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक दो घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस कार्य के कारण दिल्ली-अंबाला के बीच चलने वाली पांच रेल गाड़ियां प्रभावित होंगी। इन गाड़ियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक कर चलाया जाएगा। इस ट्रैफिक ब्लॉक के चलते करनाल से आवाजाही करने वाले यात्रियाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये गाड़ियां होंगी प्रभावित
- 20 जून को चलने वाली 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को शाहबाद मरकंडा पर 15 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
- 20 जून को चलने वाली 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
- 19 जून को चलने वाली 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 165 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
- 19 जून को चलने वाली 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 150 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
- 18 जून को चलने वाली 22685 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 120 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।