फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five thousand cusecs of water released into Yamuna River from Tajewala head

हरियाणा: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, ताजेवाला हेड से यमुना में छोड़ा पांच हजार क्यूसेक पानी, खेतों में जलभराव

Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण ताजेवाला हेड से यमुना में पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। यमुना में पानी आने से गेहूं के खेतों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Five thousand cusecs of water released into Yamuna River from Tajewala head
यमुना में आया पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना में मंगलवार सुबह अचानक पानी आ गया। जिससे हरियाणा के करनाल क्षेत्र में समीप लगते इलाके के किसान हैरान हो गए। ताजेवाला हेड से करीब पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो मंगलवार तक करनाल जिले को पार कर गया। पानी की चपेट में आए गेहूं के खेतों में जलभराव हो गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ खेत ऐसे हैं जिनमें किसान बेल वाली सब्जियां लगाने की तैयारी कर रहे थे। किसानों ने तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, घीया, करेला व टिंडा इत्यादि सब्जियों की पौध तैयार कर रखी है। यमुना में रेतीली जमीनों में इनकी रोपाई करनी है। उनकी कार्ययोजना ठप हो चुकी है। 
विज्ञापन


चुंडीपुर गांव के किसान वेदपाल ने कहा कि नसीरपुर, कुंडा कलां, जम्मुखाला, डबरकी पार, मुस्तफाबाद, ढाकवाला, लालूपुरा, मुंडोगढ़ी, व सदरपुर गांव से लगते यमुना के अंदर खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बेल वाली सब्जियों की पनीरी तैयार कर रखी है। उनको नुकसान होगा। यमुना के अंदर जो खेत गहरे हैं उनमें गेहूं की फसल में जलभराव हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में बारिश हुई है और निचले इलाके में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है। मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई थी। ताजेवाला हेड से यमुना में करीब पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। इससे कोई नुकसान नहीं होता। इसके अलावा पश्चिमी यमुना में भी करीब 800 क्यूसेक पानी है। इसकी आपूर्ति दिल्ली व अन्य क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए की जा रही है। - नवतेज सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed