{"_id":"394b13076ad40f0cd4fec185f9d88d59","slug":"five-theft-incidents-in-city-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों में सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों में सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 20 Dec 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद। कस्बे में चोरी के वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात को चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने न सिर्फ दुकानों के शटर तोड़े, बल्कि एक दुकान में आग भी लगा दी दिया, जिससे लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया।
फायर ब्रिगेड और लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से नमूने एकत्रित किए हैं। कस्बे में चोरों ने गर्ल्स कॉलेज के पीछे अनाजमंडी के निकट एक ही स्थान पर पांच दुकानों के शटर तोडे़।
इनमें से चोरों ने गुरुनानक पेंट एंड हार्डवेयर स्टोर के गोदाम और शर्मा आटो मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ कर उसको आग के हवाले कर दिया। आग में एक कार, बाइक के अलावा लाखों रुपये की प्लाई, बोर्ड जलकर स्वाह हो गए। सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुरुनानक पेंट के मालिक अनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने इस दुकान में गोदाम बना रखा था। इसमें लाखों रुपये की प्लाई बोर्ड लगा हुआ था।
विज्ञापन
शर्मा आटो मोबाइल के मालिक जवाहर शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान पर जलवेहड़ा के एक ग्राहक की कार रिपेयर होने के लिए खड़ी थी और रात को एक दोस्त अपनी बाइक वहां पर खड़ा करके चला गया था। आग में कार, बाइक और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।
इसके अलावा चोरों ने बजाज एजेंसी के पीछे लगे शटर को तोड़ा। लेकिन चोर दुकान में लगे दूसरे शटर को नहीं तोड़ सके। चोरों ने वहां भी आग लगाने की कोशिश की। लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। दूसरा शटर नहीं टूटने से शोरूम में खडे़ दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी होने और आग से बच गए। चोरों ने इसके बाद साथ लगती दुकान का भी बजाज शोरूम का शटर समझ कर तोड़ा।
लेकिन वह प्लाई बोर्ड आदि का गोदाम होने के कारण वे सामान वहीं छोड़ गए। इस गोदाम के मालिक महावीर प्लाई एंड हार्डवेयर के मालिक ने बताया कि इस गोदाम को वह खाली कर रहा था।
इसके चलते इसमें कुछ ही सामान बचा हुआ था। इसके बाद रोशनपुर रोड़ पर स्थित रतन बीड़ी एजेंसी की दुकान के भी शटर तोड़ कर उसमें से हजारों रुपये का चोरी कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम सबूत जुटाने में लगी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार में कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।