फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five teams selected for regional quiz competition

Karnal News: क्षेत्रीय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के लिए पांच टीमें चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Five teams selected for regional quiz competition
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें 10 महाविद्यालयों की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी टीमों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया और आठ टीमों का चयन प्रश्नोत्तरी के लिए हुआ। पांच टीम जोनल स्तर के लिए चुनी गई। इनमें प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय, द्वितीय व तृतीय पर एनडीआरआई की टीम व चौथे और पांचवें स्थान पर केवीए डीएवी महाविद्यालय की टीम रही।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी का उद्घाटन महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र नागिया ने किया। उन्होंने क्विज के आयोजन के लिए साइंस क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. सरला ने प्रतियोगिता करवाने के उद्देश्यों से अवगत करवाया। रसायन विभाग के डॉ. विकास और डॉ. संदीप कुमार ने क्विज का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. कंवरभान, डॉ. रामधन, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. प्रवीण वत्स, राजेश वर्मा और प्रवीण राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed