फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five players won medals in Taekwondo

Karnal News: ताइक्वांडो में पांच खिलाड़ियों ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five players won medals in Taekwondo
- जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का फतेहाबाद में हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स हरियाणा वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फतेहाबाद में कैडेट और जूनियर हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें करनाल के पांच खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

रतिया के अल्पाइन टॉप स्कूल में ताइक्वांडो संघ की ओर से 23 से 25 मई तक ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर की सरकारी व निजी अकादमियों के 423 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में क्योरूगी व पुमसे स्पर्धा के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में करनाल ने 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें सुनिधि चौहान, गुरप्रीत सिंह ने रजत, सूर्य व विष्णु ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

हरियाणा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है, वह नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 मई से दो जून तक देहरादून में होगी। प्रतियोगिता में करनाल से अंतरराष्ट्रीय कोच मनीष कुमार रेफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरती ने 44 किग्रा भारवर्ग में जीता कांस्य पदक

प्रतियोगिता में एसके मार्शल आर्ट ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी आरती ने 44 किलो वर्ग भर में कांस्य पदक जीता। उनके कोच मास्टर सतीश कुमार राणा ने आरती को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed