फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five organizations unitedly celebrated protest day

Karnal News: पांच संगठनों ने एकजुट हो मनाया विरोध दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Five organizations unitedly celebrated protest day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। देश के गृहमंत्री की ओर से डॉ. आंबेडकर पर संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को कर्ण पार्क में कई वामदलों एवं जनवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। इस दौरान संगठनों कार्यकर्ता कर्ण पार्क से नारेबाजी करते हुए भगवान वाल्मीकि चौक पर पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।
इससे पूर्व सीटू, खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा, महिला समिति व दलित अधिकार मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जनारायण सिमौरा और पार्वती तनेजा की अध्यक्षता में जनसभा की। माकपा जिला सचिव जगपाल राणा व सीपीआई जिला सचिव जिले सिंह पाल ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता हैं। गृहमंत्री अमित शाह की राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से पूरे देश में लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने उनके बारे में हिकारत भरी टिप्पणी की है। बाबा साहेब नेतृत्व में देश का संविधान लिखा गया। इसमें हर भारतीय नागरिक को लिंग, जाति, धर्म आदि के भेदभाव बिना समानता का अधिकार दिया है। इस स्वतंत्र भारत और हमारे संविधान ने दलितों, महिलाओं व दबे कुचले तबकों को एक इंसान और एक समान नागरिक के रूप में अपनी पहचान दी है। भाजपा सरकार लगातार संविधान और संवैधानिक अधिकारों पर हमले कर रही है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा, धीरज रावत, डाॅ. अशोक कुमार, जरासो शर्मा, जगमाल सिंह, धर्मपाल सिंह, एसपी त्यागी, मनोज कुमार, सियानंद प्रोचा, लाभ सिंह आर्य, रोशनलाल गुप्ता, कविता, नीरू, रीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed