{"_id":"61be4b1e5287a449883d66fc","slug":"five-new-corona-infected-were-found-including-the-person-who-returned-from-abroad-karnal-news-knl932178192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच केस आए सामने, विदेश से लौटा एक व्यक्ति भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच केस आए सामने, विदेश से लौटा एक व्यक्ति भी संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लंबे समय के बाद कोरोना के एक साथ पांच नए मरीज मिले हैं। इसमें एक पुर्तगाल से आया व्यक्ति भी शामिल है, जिसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली आईजीआईबी लैब भेजा गया है, जिससे यह पता चल सके कि विदेश से आया व्यक्ति कहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित तो नहीं है। दूसरी ओर सड़कों और बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है जो खतरे से खाली नहीं है।
देशभर में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब करनाल में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में विदेश से आने वाले 1217 लोगों की लिस्ट मिली है, जिनमें अभी तक 107 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका। इनमें से 18 लोगों के पते गलत पाए गए हैं, जबकि 30 व्यक्तियों के मोबाइल नंबर नहीं लग रहे हैं। वहीं 59 लोगों के मोबाइल नंबर विदेश के हैं। अब स्वास्थ्य विभाग पुलिस की मदद से इन लोगों को तलाश रहा है। इस बीच पुर्तगाल से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। पुर्तगाल से आया व्यक्ति नीलोखेड़ी के बराना खालसा का रहने वाला है, जो आठ दिन पहले करनाल आया था। उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के घर से उसकी पत्नी, बच्चों और माता-पिता के सैंपल लिये गये हैं। इसके अलावा सेक्टर-13 में एक महिला और पुरुष कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि सेक्टर-7 और सेक्टर-8 में एक-एक महिला संक्रमित मिलीं हैं। पांच नए संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
इस महीने में आ चुके हैं 18 केस
ठंड के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। इस महीने एक तारीख से लेकर अभी तक कोरोना पॉजिटिव के 18 केस सामने आ चुके हैं और दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इससे पहले एक दिन में 11 दिसंबर को चार केस सामने आए थे।
विज्ञापन
बढ़ाई गई है सैंपलिंग
सीएमओ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1577 सैंपल लिए गए। अभी तक जिले में 617327 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिनमें से 573396 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 40057 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39491 मरीज ठीक होकर घर चले गए, जबकि अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना के पांच केस शनिवार को पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति पुर्तगाल से आया हुआ है। उसका सैंपल दिल्ली भेज दिया गया है और उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें और वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
-डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।