{"_id":"665f9daebaaf160730091e14","slug":"five-candidates-including-cm-could-not-vote-karnal-news-c-18-knl1008-404073-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम समेत पांच प्रत्याशी नहीं डाल पाए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम समेत पांच प्रत्याशी नहीं डाल पाए वोट
विज्ञापन
उपचुनाव : बिना खुद को वोट डाले 41483 मतों से जीते सीएम सैनी, तरलोचन अपने बूथ पर भी हारे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विधानसभा का उप चुनाव करनाल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से विजयी हुए। नायब सिंह सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को हराया। हालांकि इस चुनाव में सीएम समेत पांच प्रत्याशी वोट नहीं डाल पाए।
रिटर्निंग अधिकारी एवं करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता ने भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को विजयी होने पर प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने करनाल विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के बारे में बताया कि भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने 94714 मत प्राप्त किए।
जबकि उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को कुल 53231 वोट मिले। जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे और उनको 1072 वोट मिले। उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें जजपा समेत अन्य सभी दलों और निदर्लीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के तरलोचन सिंह अपने बूथ पर भी चुनाव हार गए। उनके बूथ नंबर-22 पर नायब सैनी आगे रहे। यहां नायब सैनी को 322 और तरलोचन सिंह को 209 वोट मिले, वे अपने बूथ पर 113 वोटों से हार गए।
विज्ञापन
उपचुनाव की मतगणना के दौरान यह भी पता चला कि मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत पांच प्रत्याशी ऐसे भी रहे जो खुद को वोट नहीं डाल पाए। नायब सैनी की वोट अंबाला जिला में है। आजाद प्रत्याशी सुरेश कुमार कैथल, राजेंद्र आर्य की असंध विधानसभा, पीपीआई के सुरेश कुमार की पानीपत और राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश की वोट पानीपत जिले में थी। ऐसे में वे करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान नहीं कर पाए।
किस मिले कितने वोट
पार्टी
प्रत्याशी
वोट
भाजपा
नायब सैनी
94714
कांग्रेस
तरलोचन सिंह
53231
जजपा
राजिंद्र
1072
आरजीडी
तिलक राज सिंगला
331
निर्दलीय इंजी. सुरेश कुमार
296
पीपीआई
सुरेश कुमार
279
राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
रोहताश
252
निर्दलीय
राजेंद्र आर्य दादुपुर
212
निर्दलीय
शमशेर सिंह नैन
143
- नोटा
1106