{"_id":"68b9fd2d23a5a07bd40bc0a9","slug":"five-arrested-in-jewellery-theft-case-anklets-and-cash-recovered-karnal-news-c-18-knl1008-731235-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आभूषण चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, पाजेब और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आभूषण चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, पाजेब और नकदी बरामद
Fri, 05 Sep 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
करनाल। थाना निसिंग क्षेत्र से आभूषण चोरी करने वाले पांच आरोपियों को सीआईए-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, एक कड़ा और 1200 रुपये नकदी बरामद हुई है। टीम के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम ने निसिंग क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इस दौरान तरावड़ी के रमाना-रमानी निवासी सुनील उर्फ खीरा, सन्नी, विक्रम, सुरेंद्र और निसिंग के गौरव को चोरी के सामान के साथ काबू किया। आरोपियों ने बताया कि 24 अगस्त को उन्होंने चोरी की थी। तभी से टीम आरोपियों की तलाश में थी। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन