फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five accused arrested for fraud of 15 lakhs by rigging

Karnal News: हेराफेरी कर 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:31 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for fraud of 15 lakhs by rigging
करनाल। जिला पुलिस के थाना इंद्री की टीम ने पेट्रोल पंप के बिलों में हेराफेरी कर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उप निरीक्षक रामदिया थाना इंदी की अध्यक्षता में टीम ने एक जून को आरोपी प्रिंस कुमार, रजत कुमार, शुभम कुमार निवासी गांव गढी जनेसरो जिला करनाल व दो जून को एक नाबालिग को जनेसरो बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गढ़ी जनेसरो में स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करते थे। जब कोई ग्राहक पेट्रोल भरवाता तो आरोपी उसका कार्ड स्वाइप करने के बाद भुगतान की रसीद ग्राहक को न देकर अपने पास रख लेते थे। बाद में अलग-अलग समय पर उन रसीदों को मालिक को देकर उसके बदले में रुपये ले लेते थे। आरोपी पुरानी रसीद को भी ऑफिस से निकालकर बाद में वही रसीद मालिक को देकर उसके बदले में भी रुपये ले लेते थे। इस प्रकार आरोपियों ने पिछले एक वर्ष में पेट्रोल पंप मालिक के साथ अलग-अलग समय पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधडी की वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed