फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First priority list released for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए प्रथम वरीयता सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
First priority list released for admission in ITI
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। वरीयता सूची में नाम प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। पहले दिन आईटीआई में कोई भी विद्यार्थी फीस जमा कराने के लिए नहीं पहुंचा। क्योंकि मेरिट लिस्ट दोपहर बाद जारी हुई।
राजकीय आईटीआई में फीटर व इलेक्ट्रिशियन में विद्यार्थियों ने ज्यादा रुचि दिखाई है। राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सभी आईटीआई में आवेदन भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्राप्त हुए हैं। इससे यह अनुमान लगाया गया है कि उद्योग धंधों में कौशल युवा-युवतियों की मांग बढ़ रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त पासपोर्ट उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा से भी युवाओं में आईटीआई में दाखिला के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई है। जिले की आठ आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 3768 सीटों पर दाखिले होने हैं। अकेली बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 31 ट्रेड की 1828 सीटे हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी आगे की प्रक्रिया
वरीयता सूची जारी होने के साथ ही फिजिक्ल वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 27 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके बाद 29 अगस्त को दूसरे चरण की खाली सीट दिखाई जाएगी। सुधार के लिए विद्यार्थियों के पास 31 अगस्त का समय होगा। दो सितंबर को दूसरी वरीयता सूची जारी होगी। इसके बाद पांच सितंबर तक आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान जो सीटें खाली रह जाएंगी, उसके लिए सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमा चला पोर्टल, नहीं पहुंचे मैसेज
शेड्यूल के अनुसार बुधवार को सुबह पहली मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी। विभाग की ओर से शाम चार के बाद पोर्टल पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। वहीं लिस्ट जारी होने का विद्यार्थियों को मैसेज नहीं आया। जिस कारण शेड्यूल का पहला दिन खाली रहा। इस दौरान न तो विद्यार्थी दस्तावेज जांच के लिए संस्थान पहुंचे और न ही किसी का दाखिला हो पाया। हालांकि प्रशिक्षण वाले विद्यार्थी संस्थान में पहुंचे हुए थे। वहीं लिस्ट जारी होने के साथ ही विभाग का पोर्टल धीमा चलने लगा। धीमा चलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed