फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First dense fog of the season, problems for pedestrians

Karnal News: सीजन का पहला घना कोहरा, राहगीरों को दिक्कतें

Wed, 13 Dec 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
First dense fog of the season, problems for pedestrians
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्दी के इस मौसम में पहली बार मंगलवार की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई। सुबह छह बजे इतना कोहरा था कि 20 मीटर दूरी पर पैदल चल रहे लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। सुबह कामकाज में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को सुबह वाहनों की हेड लाइटें जलाकर चलना पड़ा।

जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया कोहरा घना होता गया। कोहरा नौ बजे तक छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली। इसके बाद कोहरे का असर खत्म हो गया। दिन में हल्की धूप निकली। लोगों ने धूप सेककर सर्दी से निजात पाई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस घटकर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। वहीं कोहरे के साथ साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 205 से बढक़र 264 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विदित रहे कि मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा हुआ। सुबह नौ बजे तक वाहन सड़कों पर रेंगकर चलते हुए नजर आए। घने कोहरे के चलते वाहन चालक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए और वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते हुए दिखे। कोहरा छंटने के बाद सुबह 10 बजे से धूप निकली। सूर्य की किरणों से सर्दी से सर्दी से निजात मिली और गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी ठंड का असर नहीं दिखा। यह मौसम को फसल के लिए अमृत बताया है। कोहरा के कारण पड़ रही ओस की बूंदों से फसलों को लाभ होगा। गेहूं, सरसों सहित कपास की फसलों पर पड़ रही ओस बूंदे, हवा में जमीन पर गिरेगी और नाइट्रोजन फसलों के काम आएगी। धूप निकलने के बाद ही बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। शहर में सुबह के समय लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव किया। वहीं शाम होते होते एक बार फिर से कोहरा छाने लगा।

किसान महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, रामलाल, महाबीर सिंह, बलमत व कृष्ण ने बताया कि इस समय कोहरा के पडऩा गेहूं की फसलों के लिए बहुत ही जरूरी है। जितना कोहरा पड़ेगा उतना ही गेहूं की फसलों में अच्छी पैदावार होगी। गेहूं के लिए कोहरा सोने पे सुहागा का काम करता है। गेहूं के अलावा सरसों और कपास की फसलों के लिए कोहरा लाभदायक है। फसलों पर जमी ओस की बूंदों से फसलों को नाइट्रोजन मिलती है और फसलों का विकास होता है।


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल है। कोहरा फसलों के लिए बहुत ही अच्छा है। आगामी सप्ताह तक मौसम स्थिर बना रहे। दिन में धूप भी निकलेगी। सुबह शाम कोहरा होगा। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed