फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing outside private hospital for not paying extortion, panic spread

Karnal News: रंगदारी न देने पर निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग, फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Firing outside private hospital for not paying extortion, panic spread
रंगदारी न देने पर निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग, फैली दहशत
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश भानू राणा ने फोन कर ली जिम्मेदारी, कहा- अभी तो ट्रेलर है, दो दिन के अंदर रुपये नहीं दिए तो डॉक्टर को मार देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के श्रीरामचंद्र मेमोरियल अस्पताल के बाहर बुधवार शाम पांच बजे बाइक सवार बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए। बाइक पर दो बदमाश सवार थे, जिन्होंने चेहरा ढका हुआ था और बाइक बिना नंबर की थी। गोली की आवाज सुनते ही अस्पताल के बाहर दहशत फैल गई।
सूचना के बाद एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सीआईए, एसटीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करा दी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वहीं, इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े भानू राणा नाम के एक व्यक्ति ने ली है।
विज्ञापन

जिम्मेदारी लेने वाले ने एक व्यक्ति को कॉल कर खुद को भानू राणा बताया और कहा कि उसने ही यह गोली चलवाई है। उसने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है। डॉक्टर के पास दो दिन का समय है। रंगदारी नहीं दी तो अगली बार उसे मार ही देंगे। इस वारदात के बाद डॉक्टर का परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपये रंगदारी मांगने पर मिले थे दो पुलिस सुरक्षा
श्रीरामचंद्र मेमोरियल अस्पताल के मालिक डॉ. कमल चराया को रविवार को विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी। जिसमें उस व्यक्ति ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसकी सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी। सूचना पर एसपी ने दो सुरक्षा कर्मी अस्पताल के बाहर तैनात कर दिए। शाम को जब बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायर किया, उस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल के बाहर गश्त कर रहे थे। इसके बाद बदमाश उनके सामने से ही फरार हो गए।



श्रीरामचंद्र मेमोरियल अस्पताल के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने एक हवाई फायर किया है। पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। इलाके में नाकाबंदी भी कर दी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- मोहित हांडा, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed