फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firecrackers were sold openly, fireworks continued even after 10 pm.

Karnal News: सरेआम बिके पटाखे, रात 10 बजे के बाद भी आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were sold openly, fireworks continued even after 10 pm.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दीपावली पर्व पर इस बार पटाखों की बिक्री व निर्धारित समय के बाद पटाखे जलाने पर प्रतिबंध था लेकिन देर रात तक हुई आतिशबाजी से प्रशासन के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ी। सोमवार को घरों में पूजा अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।
देर रात तक लोगों ने पर्व की खुशी में खूब पटाखे छोड़े। हालांकि प्रशासन की ओर से रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया गया था। आदेश का सख्ती से पालन के लिए विशेष चेकिंग टीमें बनाई गई थी लेकिन फिर भी देर रात तक लोगों ने त्योहार की खुशी में प्रशासन के आदेशों को ताक पर रखते हुए आतिशबाजी छोड़ी।
विज्ञापन

निर्धारित समय के बाद आतिशबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस भी शहर भर में गश्त करती रही लेकिन कहीं पर भी लोगों को पटाखे जलाने से रोका नहीं गया। सुप्रीम कोर्ट के निदेशानुसार इस बार जहां आतिशबाजी चलाने के लिए समय निर्धारित किया गया था। वहीं जिले में पटाखों की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए ही स्थान निर्धारित थे। ऐसे में त्योहार से काफी समय पहले से पटाखों का स्टाक किए हुए व्यापारियों ने बाजारों में ही स्टाल व रेहड़ियां लगाकर पटाखे बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कर्ण गेट मार्केट, सराफा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कुंजपुरा, बस स्टैंड मार्केट, राम नगर व कैथल रोड मार्केट में रेहड़ियों पर सरेआम पटाखों की बिक्री होती देखी गई। त्योहार के चलते इन बाजारों में काफी भीड़ रही। ऐसे में पटाखों के कारण हादसा होने का भी भय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed