फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in three shops, goods burnt to ashes

Karnal News: तीन दुकानों में लगी आग, सामान जलकर नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three shops, goods burnt to ashes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-13 स्थित ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। हादसे के समय किसी के पास फायर ब्रिगेड का नंबर नहीं था, जिस कारण आग तेजी से फैलती गई।
इलेक्ट्रॉनिक्स और पंक्चर की दुकान चलाने वाले शम्मी कुमार ने डेढ़ किलोमीटर दौड़कर जुंडला गेट स्थित फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी, तब जाकर दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

आग रात करीब तीन बजे लगी। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और तेजी से बगल की दो दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से चाय की दुकान चलाने वाले दृष्टिहीन राजकुमार की दुकान भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी उन्हें लोगों से मिली। उनका कहना है कि यह दुकान ही उनके जीवनयापन का सहारा थी। ढाई महीने पहले उनके बेटे की मौत हो चुकी है।
कंप्रेशर फटने से हुआ धमाका : इलेक्ट्रॉनिक और पंक्चर की दुकान चलाने वाले शम्मी कुमार ने बताया कि दुकान में रखे एसी, फ्रीज, डीप फ्रीजर, कूलर, पंखे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए।

उनका दावा है कि करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि दुकान में ऐसा कोई भी सामान नहीं बचा, जो दोबारा उपयोग में लाया जा सके। आग के कारण पंक्चर की दुकान में रखा एक कंप्रेशर भी धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति नजदीक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed