फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in the engineer's room, things burnt

Karnal News: इंजीनियर के कमरे में लगी आग, सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the engineer's room, things burnt
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 622 में वीरवार सुबह इंडियन ऑयल में कार्यरत एक इंजीनियर के किराए के कमरे में आग लग गई जिससे कमरे में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना के समय वह परिवार सहित पश्चिम बंगाल गया था। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
मकान मालिक बोरिसन ने बताया कि जब सुबह कमरे से धुंआ उठता देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और किरायेदार से फोन पर संपर्क करने के बाद दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कर्मी राममेहर ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी। अगर समय रहते उसे नहीं रोका जाता तो पूरा मकान चपेट में आ सकता था। पुलिसकर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बिजली निगम को भी इसकी जानकारी दी गई है ताकि तकनीकी कारणों की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed