फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in a coaching centre, 400 students ran away leaving their bags behind

Karnal News: कोचिंग सेंटर में लगी आगबैग छोड़कर भागे 400 छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a coaching centre, 400 students ran away leaving their bags behind
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-6 स्थित बहुमंजिला कोचिंग सेंटर में मंगलवार को आग लग गई। आग के कारण कैंपस में धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय कोचिंग सेंटर में करीब 400 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। धुआं उठते ही वे किताबें और बैग छोड़कर बाहर की तरफ भागे।
गनीमत रही कि आग फैली नहीं और बड़ा हादसा बच गया।
कोचिंग सेंटर के भूतल में सबसे पीछे बने रिकॉर्डिंग रूम में आग लगी थी। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। संस्थान में अग्निशमन संयंत्र भी लगे हुए थे। लेकिन स्टाफ इन्हें चला नहीं पाया। ऐसे में आग बुझाने में वे नाकाम रहे। सूचना मिलते ही महज 10 मिनट में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने होज रील की मदद से महज 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जेनेसिस क्लासिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि यूपीएस में गड़बड़ी के कारण आग लगी थी। आग यहीं से फैलनी शुरू हुई थी। समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग से संस्थान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed