{"_id":"6285580084fe3459e0316f80","slug":"fire-breaks-out-in-royal-banquet-hall-loss-of-lakhs-karnal-news-knl1086470138","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघराना बैंक्वेट हॉल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघराना बैंक्वेट हॉल में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैथल रोड स्थित राजघराना बैंक्वेट हॉल में शाम सवा सात बजे भीषण आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पहले तो कर्मचारियों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बैंक्वेट हॉल में की गई सभी तरह की सजावट जल चुकी थी। फिलहाल आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि शाम के समय अचानक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। उन्होंने तुरंत मालिक को इसकी सूचना दी। जैसे ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, देखते ही देखते आग बढ़ती गई और बैंक्वेट हॉल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक बैंक्वेट हॉल में लाखों का नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि बैंक्वेट हॉल में आग के दौरान कोई समारोह नहीं था, यदि समारोह होता तो काफी नुकसान हो सकता था।
आग पर काबू पा लिया गया है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी