{"_id":"68e183ff6aa9c15fff0895ec","slug":"fire-breaks-out-at-blanket-factory-wool-and-yarn-burn-worker-faints-from-smoke-karnal-news-c-18-knl1008-752104-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कंबल फैक्टरी में आग... ऊन-धागा जला, धुएं से मजदूर हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कंबल फैक्टरी में आग... ऊन-धागा जला, धुएं से मजदूर हुआ बेहोश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। कोहंड गांव में शनि मंदिर के सामने स्थित कंबल फैक्टरी डीसेंट स्पीनर्स प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। ऊन, धागा और तैयार माल जलकर राख हो गया। धुएं से फैक्टरी में फंसा मजदूर सलिंद्र (22) बेहोश हो गया। अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
फैक्टरी के पास दमकल विभाग की एनओसी भी थी और अग्निशमन उपकरण भी लगे थे। मजदूरों को इन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। वे उपकरणों का प्रयोग ही नहीं कर पाए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। करनाल, पानीपत और घरौंडा की कुल सात फायर ब्रिगेड व फैक्टरी के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। घरौंडा के अस्पताल में भर्ती मजदूर की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
जिला उप दमकल अधिकारी रणदीप ने बताया कि करनाल से तीन फायर ब्रिगेड घरौंडा गई थीं। तरावड़ी से भी गाड़ी मंगवाई थी लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के पास दमकल एनओसी थी। फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हो उसे चलाने की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति व प्रतिष्ठान के प्रत्येक कर्मचारी को होना जरूरी है। फायर फाइटिंग सिस्टम होने से फैक्टरी का काफी सामान जलने से भी बच गया है।
फैक्टरी से अचानक उठा धुआं उठा, मजदूरों में भगदड़
शनिवार सुबह करीब 10 बजे फैक्टरी से अचानक धुआं उठने लगा। मजदूरों ने जब धुआं देखा तो आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने तेजी से मशीनों और माल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और आग की लपटें काफी तेज थीं। सभी बाहर भागे। सूचना पर सबसे पहले घरौंडा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एक गाड़ी से जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो करनाल और पानीपत से भी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मशीनें भी जलीं
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में रखी मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड प्रभारी विजय ने बताया कि कच्चा व पक्का माल और मशीनरी जली है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
-- -