{"_id":"68dc2bbdb2231f3ff00de749","slug":"fire-at-wax-factory-explosions-caused-by-burst-pipes-tin-shed-melted-by-flames-karnal-news-c-18-knl1008-749590-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वैक्स फैक्टरी में आग... पाइप फटने से धमाके, लपटों से पिघल गया टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वैक्स फैक्टरी में आग... पाइप फटने से धमाके, लपटों से पिघल गया टिनशेड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कंबोपुरा के नजदीक वैक्स फैक्टरी (सुपरमैक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड) में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। कैमिकल व प्लास्टिक बनाने का सामान में आग तेजी से फैली। प्लांट में वैक्स आपूर्ति करने वाला पाइप तेज धमाके के साथ फट गए। इससे आग और भड़क गई। कार्यालय के शीशे और सामान टूट गया।
काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी गई। आसपास के लोग सहम गए। करीब 3 घंटे तक लपटें उठती रहीं। फैक्टरी के प्लांट में लगा टिनशेड भी पिघलकर गिर गया। सूचना पर मधुबन थाना पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाड़ियों से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो टीम ने छह गाड़ियां और मंगवाईं। इसके बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं हुआ तो पानीपत से तीन और कुरुक्षेत्र से दमकल की एक गाड़ी मंगवाई गई।
कुल 14 गाड़ियों से पानी की बौछारों के अलावा फोम टेंडर भी डाला गया। इसके बाद आग बुझी। कुल 35 कर्मचारियों की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग के कारण फैक्टरी का कोई श्रमिक या मजदूर हताहत नहीं हुआ। जिला उप दमकल अधिकारी रणदीप ने बताया कि 112 नंबर से उनके पास 11:20 बजे कॉल आई थी। करीब 1:25 बजे तक आग बुझाने के लिए टीमें जुटी रहीं।
विज्ञापन
काफी दूर तक दिखा धुएं का गुबार
फैक्टरी में कैमिकल में लगी आग से काले धुएं के गुबार उठे। ये काफी दूर से दिखाई दे रहे थे। हाईवे से भी धुआं दिखाई दे रहा था। काफी वाहन चालक हाईवे पर रुककर इसके बारे में जानकारी लेते रहे। कंबोपुरा, सेक्टर-4 और हाईवे किनारे गाड़ियों के शोरूमों के कर्मचारी भी धमाकों की आवाज सुनकर बाहर आ गए। दीपेंद्र, मयंक और शंकर ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं थी। धमाके की तेज आवाज सुनकर बाहर आए थे तो आसमान में काला धुआं दिखाई दिया।
गूंजते रहे फायरब्रिगेड के सायरन
फैक्टरी में आग लगने के कारण कंबोपुरा की ओर जाने वाले रास्तों पर फायरब्रिगेड के सायरन गूंजते रहे। दमकल विभाग का कार्यालय सेक्टर-4 में होने के कारण नजदीक ही था। ऐसे में फायरब्रिगेड को पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा। लेकिन आग की विभीषिका अधिक होने से एक के बाद एक कई गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा।
-- -आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा। फैक्टरी में आग से काफी नुकसान हुआ है। 14 फायरब्रिगेड से आग पर काबू पाया जा सका। - गुरमेल, दमकल अधिकारी
-- -- -- -- -