फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Final notice to 20 shopkeepers for not paying rent, then they will be sealed

Karnal News: किराया न देने पर 20 दुकानदारों को अंतिम नोटिस, फिर होंगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Final notice to 20 shopkeepers for not paying rent, then they will be sealed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की किराए की दुकानों पर वर्षों से जमे दुकानदार अब किराया भी समय से जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पहले भी निगम ने प्रथम और द्वितीय नोटिस व तृतीय जारी किया गया था लेकिन वीरवार को 34 लाख रुपये के बकायेदार 20 दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी यदि किराया जमा नहीं करते हैं तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त निगमायुक्त जसपाल सिंह ने बताया कि जिन 20 दुकानदारों को अंतिम नोटिस दिया गया है, उन पर 34 लाख की बकायेदारी है। जिसे जमा करने के लिए दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यह दुकानें ज्ञान भूषण बाजार, बांसो गेट, कंबोपुरा तथा कर्ण पार्क आदि क्षेत्र की है।
विज्ञापन

निगमायुक्त के निर्देश पर अब निगम ने किराया वसूली का कार्य तेज कर दिया है। बकाया जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का अंतिम समय दिया गया है। यदि कोई किराएदार इस अवधि में भी दुकान का किराया जमा नहीं करता है तो उसके विरुद्ध हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया जाएगा। दुकानों को अपने कब्जे में लेकर किराए की वसूली किराएदार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निगम आयुक्त ने बताया कि निगम की दुकानों का किराया न भरने वाले 153 डिफाल्टर किरायेदारों को प्रथम, 141 को दूसरा तो 68 दुकानदारों को तीसरा नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके कई किरायेदारों ने दुकानों का किराया जमा नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक निगम के कोष में सिर्फ 36 लाख रुपये का किराया जमा हुआ है।

संयुक्त आयुक्त ने सभी डिफॉल्टर किराएदारों से पुन: अपील करते कहा है कि वह संबंधित दुकान का किराया एक सप्ताह के अंदर-अंदर नगर निगम के खजाने में जमा करवा दें और दुकान को सील होने से बचा लें। अन्यथा नगर निगम दुकान को सील कर उसे अपने कब्जे में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed